‘मसीह के वचन को अपने हृदय में अधिकाई से बसने दो, और सिद्ध ज्ञान सहित एक दूसरे को सिखाओ और चिताओ …’ कुलुस्सियों 3:16
हम उन मसीही विश्वासियों को प्रशिक्षण देने और बाइबिल आधारित संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो विशेष रूप से उन क्षेत्रों में रहते हैं जहाँ प्रशिक्षण के साधन कम हैं, जहाँ वे अक्सर अल्पसंख्यक होते हैं, और जहाँ मसीह का अनुसरण करने की कीमत अधिक हो सकती है।
हमारा कार्यक्रम केवल बाइबिल पर निबंधों की एक शृंखला नहीं है, बल्कि यह लोगों को स्वयं बाइबिल का अध्ययन करने में मदद करता है। यह एक ऐसा वातावरण बनाता है जहाँ विश्वासी एक-दूसरे को शिष्यत्व में आगे बढ़ाते हैं, एक साथ छोटे समूहों में सीखते और प्रेमपूर्वक सहभागिता करते हैं।
यह एक अनूठा कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य है…
- सशक्त शिक्षण और संसाधनों के माध्यम से लोगों को प्रशिक्षण देना, जो हमारी बहुभाषी वेबसाइट पर सुलभ हैं।
- सेवकाई में दूसरों को प्रशिक्षित और सशक्त करने के लिए अगुवों को सक्षम बनाना।
- उन प्रश्नों को संबोधित करना जो नए विश्वासियों के मन में होते हैं या जिन्हें समझना आवश्यक होता है।
- विभिन्न संप्रदायों के मसीही विश्वासियों के साथ मिलकर कार्य करने के लिए तैयार करना, साथ ही झूठे सिद्धांतों की पहचान कर उनसे बचाना।
- स्थानीय कलीसियाओं के साथ सहयोग करना और उनकी सेवा करना, जहाँ अगुवाई और शिक्षण कार्यक्रमों की ज़िम्मेदारी स्थानीय नेतृत्व के पास ही रहती है।

